लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने नए भारत की बात की। पीएम मोदी ने सभी सांसदों को चर्चा को सार्थक बनाने के लिए भी आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि हम हर बाधा को पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है। एक सरकार को दोबारा फिर से लाए हैं। पहले से अधिक शक्ति लेकर लाए हैं। आज के सामान्य वातावरण में भारत जैसे वायब्रेंट डेमोक्रेसी में हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है कि हमारा मतदाता कितना जागरूक है। वह अपने से ज्यादा अपने देश को कितना प्यार करता है। इस चुनाव में साफ.साफ नजर आया है। इसलिए देश के मतदाता अनेक-अनेक अभिनंदन के आभारी हैं, अभिनंदन के पात्र हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जिसका कोई नहीं होता उसका सरकार होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि 2019 का जनादेश पूरी तरह कसौटी पर कसने के बाद, हर तराजू पर तोले जाने के बाद, पल-पल को जनता ने जांचा है और तब जाकर दोबारा मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए इस विजय को सरकार के 5 साल के कठोर परिश्रम, पूर्ण समर्पण और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जैसी नीतियों को लागू करने का सफल प्रयास को लोगों ने फिर से एक बार देश की सेवा करने के लिए दोबारा बिठाया है। जीवन में इससे बड़ा कोई संतोष नहीं होता है, जब जनता आपके काम को अनुमोदित करती है।
जिसका कोई नहीं उसके लिए सिर्फ सरकार होती है : पीएम मोदी

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण