विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में छेड़छाड़ का शिकार हुईं दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने आखिरकार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। जायरा ने ये एफआईआर मुंबई के सहर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस ने धारा 354 और पोस्को अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। क्योंकि जायरा माइनर हैं इसलिए ये मामला पोस्को अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस के पास एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने वाले यात्री की जानकारी पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार विस्तारा एयरलाइन की ओर से जायरा के साथ छेड़खानी करने वाले यात्री के बारे में सारी जानकारी मुंबई पुलिस और मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और डीजीएसी को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये यात्री भारतीय ही है। पुलिस जल्द से जल्द इस यात्री तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने क्रू मेंबर्स के बयान भी ले लिए हैं। ये सारी जानकारी भी पुलिस तक पहुंचाई जा रही है। विस्तारा के चीफ स्ट्रेटजी और कर्मशियल ऑफिसर संजीव कपूर की आज तक के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की जांच में आरोपी दोषी पाया गया तो एयरलाइन दोषी के खिलाफ नो फ्लाई निसम की प्रक्रिया पर काम शुरू कर देगी।
जायरा छेड़खानी केस : आरोपी के खिलाफ धारा पोस्को तहत हुई एफआईआर

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित