खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के महेश्वर वन रेंज के जाम गेट के पास सड़क पर तेंदुआ देखने से हडकंप मच गया। इस दौरान जिले के सोमाखेडी गांव के इंदौर से लौट रहे कार सवार युवकों ने तेंदुए को अपने मोबाइल कैमरे कैद कर लिया। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने भी वीडियो की पुष्टि की है। जाम गेट और उसके आसपास के क्षेत्र में बार-बार तेंदुआ दिखाई देने से अब लोगों में भय है। अब वन विभाग भी लोगो को अलर्ट कर रहा है।
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर महेश्वर तहसील के वन रेंज पाडल्या में आने वाले जाम गेट के पास इंदौर से अपने घर सोमाखेड़ी लौट रहे कुछ लोगों को बीती रात में सड़क के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने कार रोककर तेंदुए का टहलते हुए वीडियो बना लिया। विडियो वायरल होने के बाद सोमा खेड़ी निवासी संदीप पाटीदार ने वन विभाग को बताया की आवश्यक कार्य से साथियों के साथ इंदौर गए थे। देर रात में लौटते समय जाम गेट के पास हनुमान मंदिर के मोड़ पर सड़क के पास जंगली जानवर देखा। कार को धीमा किया, तो तेंदुआ नजर आया, कार को रोककर हमने वीडियो बना लिया। तेंदुआ कुछ पल बाद जंगल की ओर निकल गया।
उल्लेखनीय है की पिछले कई दिनों से विंध्याचल के जंगल में तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है। जाम गेट सहित आस-पास के गांव में पालतू पशुओं पर हमले की शिकायतें मिली हैं। कुछ किसानों ने पहले भी तेंदुए को देखने की पुष्टि की थी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित