April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जान जोखिम में डाल… लगी आस्था की डुबकी

ऋषि पंचमी का दिन महिलाओं के लिए विशेष माना चाहता है। महिलाएं आंधी झाड़ा की टहनियों और पत्तियों से स्नान करती है। नदी पर 108 डुबकियां लगाती हैं। लेकिन लगातार चल रही बारिश से उज्जैन में शिप्रा के तट पर स्थित सप्त ऋषि मंदिर भी डूब गया है। महिलाएं लबालब बह रही शिप्रा में स्नान करने पहुंची हैं।

गौरतलब है कि आज लॉक डाउन है। इसके बावजूद भी कई लोग शिप्रा के तट पर स्नान करने पहुंच गए। प्रशासन की तमाम हिदायतों के बावजूद भी लोग नदी तक पहुंच रहे हैं। नदी का बहाव इतना तेज है कि कुछ पल में ही व्यक्ति गायब हो सकता है लेकिन उसके बावजूद भी लोग आस्था की डुबकी लगाने नदी में उतर रहे हैं।

शिप्रा नदी ने रोद्र रूप धारण किया हुआ है शिप्रा के सभी घाटो पर बने मन्दिर जलमग्न हुए, वही आज सप्त ऋषि पर्व पर महिलाये शिप्रा के रोद्र रूप के बावजूद नहान करने पहुची जबकि आज शहर में लॉक डाउन है। दरअसल यहां मौजूद सप्त ऋषि मंदिर प्राचीन मंदिर है जहां महिलाएं विशेष कर ऋषि पंचमी पर आती है।

Share to...