जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता घर ग्रेनेड से हमला किया है। आंतकियों ने पहले ग्रेनेड से हमला किया फिर गोलियां चलाई। ये वाकया पुलवामा के मुर्रन इलाके का है। रिपोर्ट के अनुसार आतंकियों द्वारा फेंका गया ग्रेनेड नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता गुलाम मोइद्दीन मीर के घर की चहारदीवारी से टकराकर फट गया। ग्रेनेड फटने से जोर का धमाका हुआ और आस-पास के लोग डर गए, हालांकि अपना हमला नाकाम होता देख आतंकी गोलियां बरसाने लगे।
इस हमले में अबतक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई और इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।
जम्मू-कश्मीर में एनसी नेता के घर ग्रेनेड से हमला, सुरक्षाबलों ने घेरा

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित