विनोद पातरिया,बैतूल: बैतूल में चोरों ने फिल्मी स्टाइल में दुकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया।
खास बात यह है कि चोरों ने एक साड़ी की दुकान से साड़ी चुराई और उन्हें छत पर बांधकर नीचे उतर कर दूसरी दुकान में घुसे। पुलिस घटना की जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है ।
बैतूल के गंज थाना इलाके में शहर के व्यवसायिक क्षेत्र गंज में स्थित तीन चोरों ने तीन दुकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इलेक्ट्रिकल्स जनरल स्टोर और साड़ी की दुकान में चोरी की घटना घटित हुई है।
दुकानदारों का कहना है कि काउंटर पर रात में कुछ राशि छोड़कर जाते हैं। उसे चोर चुरा कर ले गए। पूरी दुकान की जांच करने के बाद पता चलेगा कि इसके अलावा और क्या चोरी गया है ।
चोर सबसे पहले साड़ी की दुकान में पीछे से घुसे और वहां से साड़ी चुराकर छत पर बांधी और इन साड़ियों को पकड़कर बाजू की जनरल स्टोर्स की दुकान की छत से अंदर घुसे और यहां चोरी की। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर अंदर घुसे जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों चोर कैद हो गए। दो चोर चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे और एक चोर ने टी-शर्ट से मुंह ढकने की कोशिश की।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि दुकान के काउंटर में चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ,डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट की टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू की देखने में पता चला कि चोर नंगे पैर अंदर आए थे। जिसके कारण दुकान के फर्श पर और चादर पर उनके पैर के निशान भी दिख रहे हैं पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
एसडीओपी बैतूल सृष्टि भार्गव का कहना है कि संज्ञान में आया है कि तीन दुकानों में चोर घुसे थे। दुकानों में फिंगरप्रिंट मिले हैं। पुलिस की टीम अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है। छत पर साड़ी बनी मिली है जिससे पकड़कर वह नीचे उतरे हैं।
वही व्यापारी मनोज भार्गव का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद है। शहर के मुख्य चौराहै पर स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित