April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चार पैरों वाली अनोखी बच्ची का हुआ जन्म, देखने अस्पताल आ रहे बड़ी संख्या में लोग

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने अनोखी बच्ची को जन्म दिया हैं। महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही अनोखी बच्ची को देखने अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लग गया हैं।

कमला राजा अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को अस्पताल के न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा है। डॉक्टर्स इसे मेडिकल की भाषा में इशियोपेगस (Ischiopagus) का केस बता रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि लाखों में से एक बच्चे में इस तरह से अतिरिक्त अंग विकसित होते हैं।

जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया की नवजात में शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है, जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में इशियोपेगस कहा जाता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु में शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है। यह लाख में से एक बच्चे को ये परेशानी होती है।

डॉ.धाकड़ ने बताया कि इस बच्ची के दो अतिरिक्त पैर को सर्जरी कर निकाला जाएगा। फिलहाल नवजात का परीक्षण किया गया हैं। वह पूरी तरह सेहतमंद है।

ग्वालियर शहर स्थित सिकंदर कंपू इलाके की रहने वाली आरती कुशवाह 4 पैर वाली बच्ची की मां बनी है। आरती की पहले से दो बेटियां हैं अब तीसरी बेटी चार पैरों के साथ पैदा हुई है। उसकी सर्जरी करानी होगी।

Share to...