April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चलती कार में होते रहे गैंगरेप, मानवता होती रही तारतार, 12 घंटे में हुई 5 वारदात

दिल्ली-एनसीआर को शर्मसार करने की घटनाएं सामने आई। दिल्ली-एनसीआर में बीते 12 घंटों में गैंगरेप की इतनी वारदातें हुईं कि सुनने वाले भी सकते में आ गए। मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक महिला लहूलुहान पड़ी मिली, जिसके साथ रात भर एक कार में गैंगरेप हुआ और दरिंदे उसे मरने के लिए फेंक कर फरार हो गए। वो तो जब सुबह की रौशनी में लोगों की नजर इस महिला पर पड़ी, तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सामने एक रौंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक कहानी सामने आई।
हरियाणा, दिल्ली और यूपी में 8 घंटे, 80 किलोमीटर का सफर। क्या यकीन करेंगे कि चलती कार में गैंगरेप का खौफनाक खेल 3 राज्यों के 80 किलोमीटर के दायरे में पूरे 8 घंटे तक चलता रहा, लेकिन आम लोगों की बात तो दूर किसी पुलिस वाले को इस चलती कार में इंसानियत की शर्मसार होती रही और खबर तक नहीं लगी। अफसोस रात के अंधेरे में पुलिस सोई नहीं थी फिर भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोन नहीं सके।
दरिंदों ने पीड़िता को पहले अपनी कार में अगवा किया। फिर पूरी रात शराब के नशे में उसके साथ ज़्यादती करते रहे। बुरी तरह ज़ख्मी कर सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। इस दौरान कितने ही थाना इलाक़ों से होकर यह गाडी गुजरी होगी। भीड़ भरी ट्रैफिक और पुलिस नाकों से होकर गुज़री होगी, लेकिन महिला की चीखें किसी के कानों तक नहीं पहुंची। आरोपियों ने महिला को हरियाणा के सोहना से अगवा किया था। वारदात के बाद उसे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया।
मंगलवार सुबह 4 बजे के आसपास पीसीआर कॉल मिली। उसके बाद पुलिस ने महिला का तुरंत मेडिकल कराया। महिला को गुड़गांव के सोहना लेकर जाया गया है। वहां महिला के बयान के आधार पर जांच हो रही है। वारदात के रूट को भी जानने की कोशिश की जा रही है, जहां से आरोपी गुजरे थे।
वहीं गुड़गांव के डूंडाहेड़ा इलाके में 20 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने 7 वर्षीय एक मासूम के साथ रेप किया। वारदात के वक्त मासूम बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया।
गुड़गांव के सोहना में ही एक नामी इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी को स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को इंटरव्यू के बहाने बुलाया था। उसे कार से ले जाकर रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
अब चौथा मामला गाजियाबाद का है। यहां भी एक महिला से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया है।
योगा ट्रेनर के साथ अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। यह वारदात फरीदाबाद का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि वह घर से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिस्टल के दम पर उसका अपहरण कर लिया। एक मकान ले जाकर उसके साथ रेप किया।

Share to...