Gwalior मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक ग्वालियर में आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 31 मिनट पर भूकंप आया। ग्वालियर से दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर टेकनपुर इलाके में जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में भूकंप का केंद्र रहा।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक ग्वालियर में आये भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई हैं। भूकंप का केंद्र ग्वालियर रहा, लेकिन इसका प्रभावित क्षेत्र भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया और शिवपुरी जिलों में भी रहा। ग्वालियर में भूकंप का केंद्र रहे टेकनपुर के आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। भुकम्प से लोगो मे दहशत फैल गई।
पिछले दिनों अफगानिस्तान में जो भूकंप आया था। उसके झटके ग्वालियर में भी महसूस किए गए थे लेकिन अब जो भूकंप आया है उसका केंद्र ही ग्वालियर है। ऐसे में यह चिंता की बात है।
ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगो मे दहशत हैं और काफी डरे हुए हैं। क्योंकि बीते दिनों तुर्की सीरिया में आये भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए थे और कई लोगो की मौत भी हुई थी वही दिल्ली में भी लगातार भुकम्प के झटके महसूस किए जा रहे है जिससे लोगो मे दहशत हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित