असम के नागांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना मामला सामने आई है। यहां 3 हैवानों ने एक 11 साल की मासूम लड़की के साथ पहले सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे जिंदा जला दिया। जिसके बाद मासूम की मौत हो गई।
वारदात नागांव के लालुंग गांव की है। मृतक बच्ची पांचवी कक्षा की छात्रा थी। वारदात के बाद उसे गंभीर हालत में गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी फरार है।
अस्पताल में बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बहुत नाजुक थी। उसे कई अंदरूनी चोटें आई थीं। साथ ही वह बुरी तरह से जल चुकी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया था। उसने तीनों आरोपियों की पहचान भी कर ली थी।
शिनाख्त के आधार पर ही पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे दोनों नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अब उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि नागांव में कुछ दिन पहले 17 मार्च को ऐसी घटना सामने आई थी। कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है।
नागांव के पुलिस अधीक्षक शंकर रायमय ने बताया कि तीनों आरोपी मृतका के गांव के रहने वाले हैं। वह तीनों को जानती थी। उन तीनों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। रेप के बाद तीनों ने उस पर केरोसीन ऑयल डालकर आग लगा दी।
पीड़ित ने मरने से पहले पुलिस को बयान दर्ज करा दिया था। एसपी के अनुसार गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसका मेडिकल नहीं किया जा सकता था। पुलिस बलात्कार और हत्या मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
गैंगरेप के बाद 11 साल की लड़की को जिंदा जलाया, गुनाह में शामिल है 2 नाबालिग

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन