गृह मंत्रालय ने कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है। मंत्रालय ने जिन नेताओं की सुरक्षा घटाई है उनमें राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी, बीजेपी विधायक संगीत सोम, यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा, एलजेपी सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव शामिल हैं। इन नेताओं की सीआरपीएफ सुरक्षा में कटौती की गई है।
इससे पहले गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव र्से़ सिक्योरिटी हटा ली थी। अब अखिलेश यादव की सुरक्षा में ब्लैक कैट कमांडो नहीं चलेंगे। दरअसल इस बाबत केंद्र सरकार ने ऑर्डर पर साइन कर दिया है।र् प्लस सिक्योरिटी में कुल 55 जवान तैनात होते हैं, जिनमें 10 से ज़्यादा एनएसजी कमांडो होते हैं। अब तक अखिलेश की सुरक्षा में 22 एनएसजी कमांडो तैनात थे।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत