- मुख्यमंत्री ने कहा मैं अभी टेम्पे्ररी हूं परमानेंट तो तब होऊंगा जब हरदीपसिंह डंग को जनता विजय बनायेगी।
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कयामपुर माइक्रो इरीगेशन सिंचाई परियोजना एवं सैदरा करनाली तालाब को दी स्वीकृति ।
- मुख्यमंत्री ने सीतामऊ कृषि उपज मंडी से 351 करोड़ 23 लाख 47 हजार के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।
अब्दुल वाहिद रईस, मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार से चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। फसल का नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराया जाएगा। किसानों ने जो फसल बीमा करवाये है, उनकी एक- एक पाई का भुगतान किया जाएगा। गरीब किसानों के खातों में हर वर्ष एक निश्चित राशि डाली जाएगी। जिससे उनको राहत मिल सके। इसके लिए सरकार योजना बना रही हैं। कोई भी गरीब राशन से वंचित नहीं होगा। गरीबों को १ रुपये किलो में गेहूं प्रदान किया जाएंगे।
अब किसी भी गरीब की थाली कभी नहीं रहेगी खाली। कोरोना के समय में किसी भी गरीब को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सभी लोग कोरोना से सावधान रहें। इसके बचाव के उपाय अपनाए। प्रदेश में कोई भी जरूरी काम को रुकने नहीं दिया जाएगा। सभी तरह की भर्ती परीक्षाएं भी जल्द प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा रणनीति तैयार कर ली गई है।
रविवार को मंदसौर जिलें के सीतामऊ कृषि उपज मंडी में जिले में 351 करा़ेड 23 लाख 47 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित किया । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मैं अभी टेम्पे्ररी मुख्यमंत्री हूं परमानेंट तो हरदीप सिंह डंग को विजय बनाकर आप ही बनायेगें ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन हम आश्वस्त करते हैं कि प्रदेश में कोई भी जरूरी कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे । साथ ही अर्थव्यवस्था पटरी पर आते हैं पुन: सभी जन हितेषी योजनाएं शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए आपका साथ आवश्यक है।
श्री चौहान ने कहा कि मैं जनता के बीच में रहने वाला सेवक हूं सरकार चलाने के लिए जनता के बीच में रहकर जन भावना के अनुरूप कार्य करना पड़ता है साथ ही उनके दुख सुख में भी सहभागी बनना पड़ता है आप ने किसानों को आश्वस्त किया है कि विषम हालातों में घबराए नहीं सरकार पूरी तरह आपके साथ खड़ी है आर्थिक परेशानियों के बावजूद हमने संकल्प लिया है कि किसानों को हर तरह से राहत प्रदान की जाए इस संख्या में फसल बीमा की राशि जमा करवाई जिसका लाभ किसानों को मिलना शुरू हो चुका है।
वल्लभ भवन बन गया था दलालों का अड्डा
श्री चौहान ने अपने उद्बोधन में कमलनाथ सरकार पर जमकर कटाक्ष किए तथा उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था । हमारी योजनाओं को बंद कर करा़ेडों रुपए डकार लिए कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया उन्हें झूठे प्रमाण पत्र देकर राशि जमा नहीं कराई आज वह किसान ओवरड्यू के शिकार बने हुए हैं बेरोजगारों के साथ भी धोखा किया है कमलनाथ जी एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर सरकार चलाते रहे एवं प्रदेश को लूटने की साजिश को अंजाम देते रहे श्री चौहान ने कहा कि सरकार चलाने के फर्क को आम मतदाता आत्म चिंतन करें।
3 वर्ष के अंदर जिले को हर घर-घर मिलेगा शुद्ध पानी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर जिले वासियों से कहा कि आगामी 3 वर्षों र्के अंदर पूरे जिले को शुद्ध पानी प्रदान किया जाएगा। हर घर में नल से पानी पहुंचेगा। इस योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके साथ ही आगामी ३ साल के अंदर किसी भी गरीब का मकान कच्चा नहीं रहेगा। सभी गरीबों के मकान पक्के बना दिए जाएंगे। रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार एवं दवाई में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना काल के पश्चात मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को भी शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही जो योजनाएं बंद थी, सभी को पुन: चालू कर दिया जाएगा।
महामारी से घबराएं नहीं परंतु सावधानी बरतना आवश्यक
सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है उससे सरकार चिंतित है एवं हर रोज स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु समीक्षा की जा कर प्राथमिकता के आधार पर साधन जुटाए जा रहे हैं आपने जन समुदाय के आग्रह किया है कि इस महामारी के दौर में सावधानी बरतें एवं शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें इस महामारी से घबराएं नहीं परंतु सावधानी बरतना आवश्यक है।
विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा से दुखी होकर दिया था इस्तीफा – मंत्री श्री डंग
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि मप्र में पूर्व में भाजपा सरकार में भी उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर बार मान सम्मान दिया तथा करा़ेडों की योजनाओं की सौगाते प्रदान की थी । जबकि 15 माह की कमलनाथ सरकार में कमलनाथजी ने 15 सेकंड का समय भी नहीं दिया । मेरे विधानसभा क्षेत्र की लगातार उपेक्षा से दुखी होकर इस्तीफा देने पर बाध्य होना पड़ा था । भाजपा में जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ताओं की भी सुनी जाती है जबकि कांग्रेस में कोई सुनने वाला नहीं है । इस फर्क को आम मतदाताओं को भी समझना होगा एवं मंथन करके ही उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री मोहन यादव, जिला पंचायत अध्यक्षा प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, विधायक देवीलाल धाकड, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष राम कोटवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बतुल कुवर दिलीप सिंह मंडलोई, कैलाश चावला, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, चन्द्रसिंह सिसोदिया, बंशीलाल गुर्जर, मदनलाल राठौर, नानालाल अटोलिया एवं सहित उज्जैन कमिश्नर आनंद शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधिक्षक सिद्धार्थ चौधरी, सीईओ जिला पंचायत ऋषव गुप्ता, एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद, जिला अधिकारी, किसान, हितग्राही उपस्थित थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित