गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से आगामी चुनावों में मताधिकार की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लोकतांत्रिक मान्यताओं और मूल्यों को ध्यान में रखते हुए हमें जरूर वोट डालना चाहिए। राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के उच्च आदर्शों पर चलते हुए हमने आजादी प्राप्त की। ऐसे में हम सभी भारतवासियों को महत्वपूर्ण अवसर निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने संविधान गणराज्य की आधारशिला बताया। राष्ट्रपति ने सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठाने की अपील की। कहा कि जनऔषधि केंद्रों पर सस्ती दरों पर दवाएं मिल रहीं हैं। इसका जनता को लाभ उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देशवासियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए ऐसी तमाम योजनाएं चल रहीं हैं। जनता को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर उपलब्ध हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दौरान देश में भाईचारे पर बल दिया। साथ ही कहा कि सभी को सौहार्दपूर्ण तरीके से रहना चाहिए।
गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत