April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खुद को कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज पर दर्ज हुआ मुकदमा

खुद को कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार पर आयकर विभाग ने आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कल्कि महाराज और उनके सहयोगियो के खिलाफ बेनामी संपत्ति, ब्लैक मनी एक्ट आदि के तहत भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। आयकर विभाग को छापेमारी के दौरान कल्कि के ठिकानों से भारी मात्रा मे नगदी, जेवरात और जायदादों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में दक्षिण भारत के अनेक नामी गिरामी लोगों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार के यहां अब तक की छापेमारी के दौरान सैकड़ों करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति बरामद हो चुकी है। आय़कर विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि कल्कि के यहां हुई छापेमारी में कलयुग की सारी चीजें बरामद हुई हैं। इनमें हीरे जवाहरात सोना चांदी बेनामी संपत्ति समेत डॉलर और भारतीय करेंसी में 2 हजार से लेकर 10 रुपये तक का नोट शामिल है।

Share to...