April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्या कोरोना के आंकड़े ले जा रहे हैं इंदौर और उज्जैन को लाॅकडाउन…

आज उज्जैन और इंदौर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर में आज 149 केस सामने आए हैं। वहीं उज्जैन में आज 23 मामले सामने आए हैं।

कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में मध्यप्रदेश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की संभावना प्रबल हो गई है। यहां तक कि एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि “एक और लॉकडाउन है मजबूरी”।

उज्जैन में प्रशासन पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यदि लोग नहीं सुधरे तो लॉकडाउन मजबूरी बन जाएगा। वहीं सूबे के मुखिया भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा। इंदौर उज्जैन में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जो प्रशासन के चिंता का सबब बन गई है।

Share to...