लालू प्रसाद यादव को बहुचर्चित चारे घोटाले के देवघर मामले में साढ़े तीन साल की सज़ा हुई है। इसके साथ ही 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब जमानत के लिए उपरी अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा। इस फ़ैसले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम हाईकोर्ट जाएंगे। लालू प्रसाद यादव के पूर्व सहयोगी और सासंद पप्पू यादव ने कहा कि अभी लालू के पास कई रास्ते हैं। वह पहले भी हाईकोर्ट से जमानत पा चुके हैं।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी लालू की सजा पर ट्विट करते हुए लिखा है कि सजा तो सजा होती है, फिर चाहे वो 3.5 साल की हो या फिर 7 साल की। हमारी तरफ से लालू पर लगाए गए आरोप कोर्ट में साबित हो गए है।
कोर्ट में सही साबित हुए हमारे लगाए आरोप : सुशील मोदी

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण