April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोर्ट में बोले पी चिदंबरम, मैंने ही दिए थे मामले की जांच के आदेश

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और वकील पी चिदंबरम ने आज अपने बेटे कार्ति चिदंबरम के मामले में कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि जिस मामले में उन्हें और उनके बेटे को आरोपी बनाया गया है, उस मामले की जांच के आदेश उन्होंने ही दिए थे। चिदंबरम ने इस पूरे मामले सीबीआई के आरोपों का खंडन किया है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम एक दिन की सीबीआई हिरासत में हैं। आज उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सीबीआई ने बुधवार को कार्ति चिदंबरम को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया था।

Share to...