उज्जैन में निरंतर कोरोनावायरस के चल रहा आंकड़ों का खेल। ठीक हो रहे हैं मरीज, बढ़ रहे हैं फिर केस। उज्जैन में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। लेकिन एक दिन इनकी तादाद ज्यादा होती है तो 1 दिन कम। साथ ही मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी इसी तरह बढ़ रहा है।
उज्जैन कोरोना वायरस से संक्रमित 16 मरीज आज आरडी गार्डी मेडिकल हॉस्पिटल से ठीक होकर अपने-अपने घर गये। जिले में अब तक कुल 132 कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक होकर अपने घर चले गये हैं। अब केवल 87 मरीज भर्ती है, जिनका उपचार जारी है।
जिले में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर में भी भारी कमी आई है। पिछले 9 दिनों में केवल एक मरीज की मृत्यु हुई है। आरडी गार्डी से ठीक होकर घर जा रहे मरीजों के लिये पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन, विधायक डॉ.मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया एवं अभिवादन किया।
विधायक पारस जैन, डॉ.मोहन यादव और महापौर श्रीमती मीना जोनवाल ने सभी मरीजों को भगवान महाकालेश्वर के चित्र भेंट किये तथा शुभकामनाएं दी।
आरडी गार्डी से जिन कोरोना पॉजीटिव मरीजों को आज स्वस्थ होने पर घर भेजा गया, उनमें 45 वर्षीय शमीनाबी, 75 वर्षीय रमेशचन्द्र, 40 वर्षीय मनोज देवड़ा, 15 वर्षीय ऋषभ देवड़ा, 51 वर्षीय संजय राठौर, 25 वर्षीय राकेश, 40 वर्षीय कमल, 35 वर्षीय किरण, 7 वर्षीय बालक लवेश मकवाना, 35 वर्षीय ललित मकवाना, 60 वर्षीय सुमित्रा सोनी, 15 वर्षीय मानवी सोनी, 14 वर्षीय प्रज्ञा सोनी, 45 वर्षीय मनीषा महाडिग, 65 वर्षीय सरला देवड़ा तथा 60 वर्षीय कलाबाई शामिल हैं।
मरीजों से चर्चा करते हुए विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि सभी मरीज घर जाकर योग आदि निरन्तर करते रहें एवं पौष्टिक भोजन करें, जिससे कि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो। विधायक डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आरडी गार्डी की व्यवस्थाएं निश्चित रूप से बहुत अच्छी हो गई हैं, यहां के योग्य चिकित्सकों एवं स्टाफ के द्वारा निरन्तर निस्वार्थ भावना से सेवा की जा रही है, इसी कारण यहां से बड़ी संख्या में मरीज अच्छे होकर घर जा रहे हैं।
आज कुल 24 कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर एसएस रावत ने बताया कि आज 12 मई को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजीटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें 16 मरीज आरडी गार्डी से, 4 मरीज पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर से एवं 4 मरीज इन्दौर अरबिंदो से ठीक होकर अपने-अपने घर पहुंचे हैं।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद