कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए जिले के सभी विभाग समन्वय बनाकर निरन्तर 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी का लक्ष्य इस बीमारी को नियंत्रित करना और फेलने से रोकना है। इस बीमारी से लड़ाई की सीधी जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कंधो पर है।
उज्जैन जिले के लिये यह सकारात्मक पहलु है कि यहां पर लगातार एक माह से अधिक समय से कोरोना पॉजीटिव रोगियों के उपचार में लगा सीधे संपर्क से जुड़ा रहने वाला स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ जिसमे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टैक्नीशियन, चतुर्थ श्रेणी स्टाफ जो माधव नगर अस्पताल में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में निरन्तर सेवाएं दे रहा है।
चिकित्सा विभाग के स्टाफ की कोरोना वायरस की जांच की गई, जिसमें समस्त स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। यह जानकारी उज्जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुसुईया गवली सिन्हा ने दी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित