April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना संक्रमित अपराधी भागा, एसपी ने रखा 10 हजार का ईनाम

कोरोना से जंग में पूरे देश में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने अपने जान फूंक दी है, लेकिन फिर भी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के हाल थोड़े खराब नजर आ रहे है। पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढकर 1407 हो गए है। अब तक 72 की मौत हो चुकी है वहीं 131 मरीज ठीक भी हो चुके है।

इन सब मे इंदौर सबसे आगे चल रहा है यहां मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाओं के साथ आकंडे भी चरम पर है। इंदौर में अब तक 890 कोरोना पाजीटिव पाए गए है। भोपाल में 214 मामले अब तक सामने आए है। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के लिए एक अपराधी भी मुसीबत बन गया है। यहां तक कि उस पर एसपी को 10 हजार का ईनाम भी घोषित करना पड़ा है।

दरअसल इंदौर से जबलपुर भेजा गया कोरोना संक्रमित अपराधी जावेद खान भाग गया। कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी है। हमले की घटना के बाद जावेद पर इंदौर में एनएसए की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के बाद उसे जबलपुर भेज दिया गया था। जहां से वह फरार हो गया। जबलपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सिंह ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

Share to...