उज्जैन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिलाधीश आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
इन सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उज्जैन जिलाधीश आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सख्त निर्देश दिए। कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोरोनावायरस मरीज निकलता तो आपकी लापरवाही सामने आएगी। इस कारण आपको फील्ड में रहकर ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना होगा। निश्चित रूप से आपके द्वारा किया गया कार्य में जनता सहयोग करेगी।
हम सफलता की तरफ मुड़ जाएंगे और निश्चित रूप से सफलता हमारा कदम चूमेगी। कोरोनावायरस को हराना और हमें जीतना है तो उज्जैन जिले की सभी जनता से लॉक डाउन का पालन कराने का संदेश भी देना होगा। बैठक में क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए गए और उन निर्देशों का पालन सभी अधिकारियों को सख्ती से पालन करना होगा।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से ए डी एम आर पी तिवारी, सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, क्राइम ब्रांच एडिशनल प्रमोद सोनकर, ग्रामीण एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह, ग्रामीण एडिनल एसपी आकाश भूरिया और ग्रामीण मेडिकल एडिशनल एसपी अंतर सिंह कनेश, डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह राठौर, एचएम बाथम, अरविंद तिवारी, एसडीओपी आरके राय, सीएसपी रजनीश कश्यप, निरीक्षक रवि चौबे, आरक्षक दिनेश द्विवेदी और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित