April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी ने की बैठक

देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conference) के जरिए अहम बैठक (Meeting) कर रहे हैं। बैठक में बढ़ती ठंड के मद्देनजर कोरोना के प्रसार को रोकने की रणनीति पर चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण पर राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी मांगी है। ऐसे में ये बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कोरोना काल के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) अब तक 8 बार राज्यों के मुख्यमंत्री (CM) के साथ बैठक कर चुके हैं। ये 9वीं बार है, जब मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक दो चरणों हुई। पहला चरण सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक, जिसमें कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 8 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सीएम से पीएम मोदी बात करेंगे। वे दोपहर 12 बजे के बाद बाकी अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही सभी के लिए त्वरित और सार्वभौमिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए हम केंद्रीय और अन्य सभी हितधारकों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को सूचित किया कि वह सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला के साथ लगातार संपर्क में हैं और राज्य ने वैक्सीन का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और टीकाकरण कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

Share to...