दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप और प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था कि दिल्ली की जनता जो उनके पक्ष में खड़ी थी। वो भी अब पीछे हट गई है।
इस कारण अब वो अपने आप को मासूम बता कर पूछ रहे हैं कि मैं आतंकवादी हूं। तो, हां। केजरीवाल ने खुद स्वीकार किया था कि वो अराजकतावादी हैं, अराजकतावादी और आतंकवादी में बहुत अधिक फर्क नहीं होता है।
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अगर केजरीवाल आतंकवादी हैं तो सरकार उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर लेती है? यह सब देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है जहां केंद्र सरकार और चुनाव आयोग है, एक केंद्रीय मंत्री को कैसे ऐसी भाषा की इजाजत दी जा सकती है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन