इंदौर: इन्दौर शहर में महापौर द्वारा कराई जा रही नेहरू स्टेडियम में महापौर केसरी कुश्ती देखने आए ग्वालियर के पहलवान की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
दरसअल इन दिनों दिल का दौरा पड़ने से कई नौजवानों की मौत हो रही हैं। दिल का दौरा पड़ने से मौत होने के मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। इन्दौर शहर मे भी कई मामले हुए है वही अगर पिछले कुछ महीनों की बात की जाए तो एक दर्जन के लगभग दिल का दौरा पड़ने से मौत हो चुकी है।
इन्दौर महापौर द्वारा नेहरू स्टेडियम में महापौर केसरी कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस कुश्ती को देखने के लिए दूर दूर से लोग और कई नामी पहलवान पहुँच रहे है। वही कुश्ती देखने आए ग्वालियर के अमरदीप सिंह पहलवान कुश्ती देखते समय गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे। जिनको उनके साथ आये पहलवान तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा डॉक्टरों ने अमरदीप सिंह को मृत घोषित कर बताया कि पहलवान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
सूचना पर संयोगिता गंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित