April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

किचन बिगाडे का बजट, 93 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 93 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर साढ़े 4 रुपए तक महंगा हो गया है। घरेलू रसोई गैस के सब्सिडीयुक्त 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की नई कीमत अब 495.69 रुपए होगी। जुलाई 2016 में सरकार के हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने के निर्णय के बाद यह सिलेंडर की कीमत में 19वीं बार इजाफा किया गया है।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार विमान ईंधन की कीमत में भी 2 फीसदी की वृद्धि की गई है। अगस्त से अब तक इसकी कीमत में भी यह लगातार चौथी वृद्धि है। बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 93 रुपये बढ़कर 742 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले आखिरी बार एक अक्टूबर को इसकी कीमत 50 रुपए बढ़ाकर 649 रुपए की गई थी।

Share to...