April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

काला धन पर कार्यवाही, श्रवण गुप्ता और प्रदीप वर्मन की संपत्ति जब्त

ईडी ने विदेश में काला धन रखने वालों को लेकर बड़ी कार्यवही की है। जांच एजेंसी ने इएमएमएआर एमजीएफ के अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण गुप्ता की 10.28 करेड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्यवाही स्विट्जरलैंड के एचएसबीसी बैंक खाते में अनधिकृत रूप से 15,40,650 अमेरिकी डॉलर रखने पर की गई है।
वहीं, डाबर इंडिया के डायरेक्टर प्रदीप वर्मन की 20.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की। यह कार्यवाही फेमा एक्ट के अन्तर्गत ज्यूरिख के एचएसबीसी बैंक में अनधिकृत रूप से बैंक खाता खोलने और धन जमा करने पर की गई है। काले धन पर खुलासा करते हुए केंद्र सरकार ने कहा था कि एचएसबीसी बैंक की सूची में शामिल भारतीयों के खातों में 4,479 करोड़ जमा है और ऐसे 79 खाताधारकों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
अमेरिकी थिंक टैंक ग्लोबल फाइनैंशल इंटीग्रिटी के एक अध्ययन के अनुसार 2005-2014 के बीच भारत में लगभग 770 अरब डॉलर काला धन आया। रिपोर्ट के अनुसार इसी अवधि में 165 अरब डॉलर काला धन देश से बाहर गया।

Share to...