लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस ने 10 और भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से टिकट दिया है। कार्ति आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपी हैं। इन मामलों में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। पी चिदंबरम शिवगंगा सीट से 7 बार सांसद रह चुके हैं।
वहीं भाजपा की लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 6, महाराष्ट्र-तेलंगाना-मेघालय की एक-एक सीट पर उम्मीदवार तय किए हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 6 सीटों में 5 पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। तेलंगाना की मेदक सीट पर रघुनंदन राव, मेघालय की तुरा सीट पर रिकमान मोमिम और महाराष्ट्र की भंडारा-गोदिया सीट पर सुनील मेंधे को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने दिया कार्ति चिदंबरम को टिकट, भाजपा ने छग में 5 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन