जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर के दौरे से आकर कि कश्मीर घाटी के हालात बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का इतना आतंक मैंने दुनिया में कहीं नहीं देखा है। राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। जम्मू कश्मीर के अपने 6 दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में मंगलवार को यहां पहुंचे और कहा कि घाटी में बहुत बुरी स्थिति है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता आजाद शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे।
उन्होंने कश्मीर के मौजूदा हालात पर चिंता जताई और कहा कि कश्मीर और कश्मीरियों में काफी निराश और तनाव है। जम्मू में भी यही हालत है, सत्ताधारी पार्टी के 100-200 लोगों के अलावा कोई खुश नहीं है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मुझे अभी मीडिया से कुछ नहीं कहना है। मैं कश्मीर में 4 दिन रहा तथा 2 और दिन जम्मू में रहने के लिए यहां पहुंचा हूं। 6 दिवसीय दौरे के समापन के बाद जो भी कहना होगा, कहूंगा। जम्मू कश्मीर में हालात के बारे में उनका आकलन रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय को सौंपे जाने के संबंध में एक सवाल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी दिल्ली वापसी के बाद इस पर फैसला होगा।
कश्मीर दौरे पर गुलाम नबी आजाद, घाटी में हालात बेहद खराब

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत