जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो(EOW) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायसिस के बिशप पीसी सिंह के घर एवं कार्यालय में छापामार कार्रवाई की है।
बिशप पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए स्कूल की फीस की करीब पौने तीन करोड़ रुपए की राशि का गबन किया है।
बिशप के नेपियर टाउन स्थित निवास एवं कार्यालय में सर्च कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा हैं
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को शिकायत प्राप्त हुई थी कि बिशप पी सी सिंह चेयरमैन द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मूल सोसाइटी का नाम परिवर्तन कर उसका चेयरमैन बनकर पद का दुरुपयोग करते हुए सोसाइटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्राप्त होने वाली विद्यार्थियों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एवं स्वयं के उपयोग में लाकर गबन किया गया है।
बताया जा रहा है कि द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के बिशप ने एजुकेशन सोसायटी के नाम रुपयों का गबन किया था। वर्ष 2011-12 में 2 करोड़ 77 लाख रुपये का छात्र छात्राओं की फीस का गबन किया गया। आरोपी बिशप पिसी सिंह और तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार फार्म एन्ड संस्थाएं जबलपुर बी एस सोलंकी पर मामला दर्ज है।
ईओडब्ल्यू की सर्च कार्रवाई जारी हैं। कार्रवाई में ईओडब्ल्यू अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया गया हैं। कार्रवाई जारी हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा