मध्य प्रदेश के खंडवा में किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है। बिजनेसमैन का नाम अभय जैन है और उन्होंने साढ़े 14 करोड़ रुपये में ये घर खरीदा है। पिछले कुछ समय से उनके घर के बेचे जाने की खबर आ रही थी। बिजनेसमैन किशोर कुमार के रिश्तेदारों से कुछ समय से संपर्क में थे।
पिछले साल जुलाई में खबर आई थी कि उनके घर को खंडवा नगर निगम तोड़ने की तैयारी में है। 2 मंजिला इस मकान में नगर निगम ने नोटिस भी लगा दिया था। इसी घर में अशोक, अनूप और किशोर कुमार ने अपना बचपन गुजारा था।
नोटिस में लिखा था. घर खराब हालत में है और कभी भी गिर सकता है। इससे लोगों को नुकसान पहुंच सकता है। ये रहने लायक नहीं है और इसे 24 घंटे के भीतर खाली कर दें, नहीं तो निगम जबरदस्ती घर खाली करवा कर इसे तोड़ देगी। इस नोटिस को केयरटेकर सीताराम ने देखा था। सीताराम इस घर में पिछले 4 दशक से रह रहे थे। सीताराम ने यह बात अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार को बताई थी। घर तोड़ने की रिपोर्ट को देखकर जिला कलेक्टर ने कहा था कि वो जब तक रहेंगे, तब तक इस घर को तोड़ा नहीं जा सकता। हाल ही में इस घर का एक हिस्सा गिर गया था। इसके बाद खंडवा नगर निगम ने एक और नोटिस जारी की और लोगों को बिल्डिंग में जाने से मना कर दिया। किशोर कुमार का घर खंडवा के मुख्य बाजार में स्थित है। यह 10000 स्कवॉयर फीट में फैला है।
करोड़ों में बिका किशोर कुमार का पुश्तैनी मकान

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित