जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीपीआरएफ की एक पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमला एक एग्जाम सेंटर के पास हुआ। पुलवामा के द्रबगाम में स्थित एग्जाम सेंटर के पास आतंकियों ने फायरिंग की, हालांकि राहत की बात है कि हमले में कोई घायल नहीं हुआ। इस हमले के कारण एनकाउंटर की जगह पर 5 स्टूडेंट्स भी फंस गए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद सही-सलामत रेस्क्यू करा लिया गया।
दूसरी तरफ एक घर में 3 से 4 आतंकियों के फंसे होने की भी खबर है। कश्मीर में आज से बोर्ड एग्जाम्स शुरू हो गए हैं। छात्रों को डराने के लिए आतंकियों ने इस कायराना हमले को अंजाम दिया। एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने आए थे। एग्जाम सेंटर से थोड़ी ही दूरी पर यह हमला हुआ।
एग्जाम सेंटर के पास आतंकी हमला, मुठभेड़ में फंसे 5 छात्र बचाए गए

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित