April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक फैक्ट्री में चोरी के लिए घुसे दो युवकों को पीट-पीटकर कर दी हत्या

धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड्स ने 2 युवकों को पीट-पीटकर मार डाला। ये युवक अपने साथियों के साथ फार्मा कंपनी की फैक्ट्री में चोरी के लिए घुसे थे। इनमें से 2 युवकों को गार्ड्स ने पकड़ लिया और लाठी-डंडे से इतना पीटा कि दोनों की जान चली गई। घटना के बाद कंपनी में तैनात सभी 6 गार्ड्स भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के स्पेशल इकोनामिक जोन सेक्टर-3 में स्थित मिशन फार्मा दवाई कंपनी बंद पड़ी है। फैक्ट्री में 6 सुरक्षाकर्मी थे। चोरों की आहट मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। मौका पाकर अन्य साथी तो भाग निकले, लेकिन 23 साल का रोशन अपने 17 साल के साथी समेत सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ गया।

इसके बाद गार्ड ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दोनों को मार डाला। पुलिस को वह लाठी भी मिली है, जिससे युवकों को पीटा गया था। परिसर की झाड़ी में युवकों के शव मिले। मरने वाले युवकों के परिजन ने आरोप लगाया कि उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। एसपी का कहना था कि सूचना के बाद ही पुलिस एक्शन में आ गई थी। मामले में जांच की जा रही है।

Share to...