दिल दहला देने वाला एक और निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। तीन हैवानों ने एक महिला के साथ हाथ और मुंह बांधकर दरिंदगी की। हैवानियत के बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल घुसा दी। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक है।
घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। बीरभूम जिले में सोमवार युवकों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर निर्भया जैसी दरिंदगी को अंजाम दिया। अरोपियों ने महिला से गैंग रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में शीशे की बोतल घुसा दी।
महिला को बेहद नाजुक हालत में एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर साइंथिया में हुई। पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बेहद नाजुक है और उसका तत्काल आपरेशन जरूरी है। हालांकि शारीरिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे किसी बड़े अस्पताल में शिफ्ट करना संभव नहीं है।
पुलिस के अनुसार तीन युवक रात को करीब डेढ़ बजे महिला के घर में घुस गए। इनमें से एक महिला का परिचित था। सभी ने महिला के हाथ और मुंह बांध कर बारी-बारी से उससे रेप किया। महिला की चीखें सुन कर बगल के कमरे में सो रही उसकी 13 साल की बेटी बाहर निकली तो उसने मां के हाथ-मुंह बंधे देखे। बेटी के शोर मचाने के बावजूद कोई पड़ोसी सहायता के लिए नहीं आया। अब तक एक भी आरोपी नहीं पकडाया है।
एक और निर्भया… महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’