April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उड़ान भरने वाला था विमान, तभी जीप लेकर रनवे पर सामने आ गया शख्स

पुणे एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एयर इंडिया का एक प्लेन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ जब एयरपोर्ट पर विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। रनवे पर अचानक एक शख्स जीप लेकर आ गया। उन्हें बचाने के लिए पायलट ने तय जगह से पहले टेकऑफ कर लिया। निचले हिस्से से प्लेन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद प्लेन ने दिल्ली में सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह की है। पुणे एयरपोर्ट पर खड़ा एयर इंडिया का विमान ए321 दिल्ली के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेन टेक ऑफ के लिए पूरी तरह से तैयार था और रनवे पर आगे बढ़ रहा था।

प्लेन काफी स्पीड से आगे बढ़ रहा था। पायलट ने रनवे पर एक शख्स और एक जीप को खड़े देखा। टक्कर से बचने के लिए पायलट ने तय जगह से पहले प्लेन को टेक ऑफ करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट ने दिल्ली में सफल लैंडिंग की।

Share to...