मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। राज्य सरकार ने मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 7 जिलो के कलेक्टर बदले हैं वही अन्य अधिकारियों को भी नई जगह पदस्थापना की हैं।
राज्य शासन ने देर रात आदेश जारी कर ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन,बड़वानी,अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जिले के कलेक्टर को बदला है।
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंग को प्रबंध संचालक,मप्र सड़क विकास निगम,भोपाल तथा प्रबंध संचालक,मप्र राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कम्पनी,भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है। वही उज्जैन जिले की कमान कुमार पुरुषोत्तम को सौपी गई है। कुमार पुरुषोत्तम को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया हैं।
वही ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को बनाया गया है जबकि ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अपर सचिव,मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक,मप्र पर्यटन विकास निगम,भोपाल(अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया हैं।
बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। सिवनी कलेक्टर डॉ फटिंग राहुल हरिदास को बड़वानी का नया कलेक्टर बनाया गया है।
सुश्री सोनिया मीना कलेक्टर अनूपपुर को उप सचिव मप्र शासन बनाया गया है। वही आशीष वशिष्ठ आयुक्त नगरपालिक निगम जबलपुर को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया हैं।
क्षितिज सिंघल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर को सिवनी कलेक्टर बनाया गया हैं।
रविन्द्र कुमार चौधरी को शिवपुरी का कलेक्टर बनाया गया हैं।
एम सेल्वेंद्रन सचिव,मुख्यमंत्री तथा सचिव,मप्र शासन,विमानन विभाग एवं पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक,मुद्रांक,मप्र,भोपाल को पंजीयन महानिरीक्षक एंव अधीक्षक, मुद्रांक,मप्र भोपाल तथा आयुक्त-सह-संचालक,किसान कल्याण तथा कृषि विकास, मप्र,भोपाल तथा पदेन सचिव मप्र शासन राजस्व वीभग बनाया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित