उज्जैन में लगातार कोरोनावायरस से जंग जीत कर घर जाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। उज्जैन शहर में आज 4 पाज़िटिव आए हैं। चारों ही अलग-अलग क्षेत्र के हैं। एक महिला मुसद्दी पूरा, एक पुरुष गणेशपुरा, 1-1 मालीपुरा और पाशर्वनाथ टावर फ्रीगंज के हैं।
वही ठीक होने वालों की संख्या 22 है। यानी कि आज 22 लोग ठीक हो कर घर गए हैं। बस अब शहर वासियों को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि वह कोरोना से जंग जल्द जीत सकते हैं। दिनचर्या वापस धीरे-धीरे पहले जैसी होती जा रही है मार्केट खुलने लगा है लोग मार्केट में जाने भी लगे हैं लेकिन सामान्य जिंदगी के लिए कोरोना से बच कर रहना बहुत जरूरी है।
अभी लाॅकडाउन जारी है यह कतई ही ना भूलें। कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए इसकी चैन तोड़ना बहुत जरूरी है। अति आवश्यक होने पर है घर से बाहर निकले। नियमों का पालन करें जल्द ही उज्जैन और यह देश कोरोनावायरस निश्चित ही जीत जाएगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित