उज्जैन में कल 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। आज फिर एक बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। लोगों का आंकड़ा सामने आ रहा है, जिसकी संख्या अब तक कुल 24 बताई जा रही है।
बताया जाता है कि इनमें सुबह 9 मामलों में 40 वर्षीय एक डॉक्टर है जोकि बेगमबाग निवासी है, 51 वर्षीय पुरुष उज्जैन, अमरपुरा में 57 वर्षीय महिला, 5 साल की एक बालिका निवासी जानसापुरा, 55 वर्षीय हेलावाड़ी की महिला, 38 वर्षीय खजूर वाली मस्जिद की महिला, एक 89 वर्षीय पुरुष निवासी उज्जैन, 65 वर्षीय महिला जो कि माधव नगर अस्पताल में भर्ती है।
वहीं एक 42 वर्षीय पुरुष निवासी बड़नगर पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी गत दिनों मृत्यु हो गई है लेकिन इनकी रिपोर्ट अब आई है। इन 9 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संक्रमण की सीएमएचओ अनुसूईया गवली ने पुष्टि की है। जिसकी विस्तृत जानकारी आज शाम को कोरोना बुलेटिन में सामने आएगी।
अब दोपहर में आई जानकारी के अनुसार 15 मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर आज 24 केस पाज़ीटिव हो गये हैं। कल तक 57 मामले हो चुके थे। आज के मिलाकर 81 हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आज यह आंकड़ा 91 पहुंच गया है। लेकिन इसकी पुष्टि अभी प्रशासन ने नहीं की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित