उज्जैन में आज कोरोना के 19 पॉजिटिव केस सामने आए है, जिसमें 2 महिदपुर और 17 उज्जैन शहर के है। इसके अलावा 12 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर लौट गए है। वहीं एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
आज पॉजिटिव आए लोगों में शिवांश एवेन्यू से 61 साल की महिला, बेगमपुरा से 2 महिलाएं, डोली गली जीवाजी गंज से एक महिला, पटेल नगर से 23 साल का पुरूष, अंकपात मार्ग से तीन लोग 2 महिलाएं, एक पुरूष, शांतिनगर से 2 पुरूष, सांदिपनि नगर से 60 वर्षीय पुरूष, ढाबा रोड से 16 साल की लडकी, कमल कॉलोनी से 40 साल का पुरूष, बहादुरगंज से 20 साल की महिला, गौतम मार्ग से 21 साल का पुरूष, पार्शव नाथ टॉवर फ्रीगंज से 65 साल का पुरूष और सीएचएल हॉस्पिटल के हॉस्टल से 23 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वहीं आज दोपहर में 10 पॉजिटिव केस सामने आए थे।

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा