साहित्य के क्षेत्र में दुनिया के सबसे सम्मानजनक समझे जाने वाले नोबेल पुरस्कार को इस साल रद्द कर दिया गया है। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था का कहना है कि वह बुरे दौर से गुज़र रही है और इस वजह से इस साल इन पुरस्कारों को रद्द किया जा रहा है।
इन दिनों स्वीडिश अकादमी आलोचना का सामना कर रही है। संस्थान की एक पूर्व सदस्या के पति फ्रांसीसी फ़ोटोग्राफ़र ज्यां क्लाउड अर्नाल्ट पर कथित यौन-दुराचार का आरोप है। गुरुवार को फ़ैसला करते हुए अकादमी ने इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं देने की घोषणा की है। अकादमी ने कहा है कि वो 2018 के विजेताओं की घोषणा 2019 के विजेता के साथ ही करेगी।
इस वर्ष नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा