नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन शुक्रवार सुबह 9ः28 बजे श्रीहरिकोटा से अपने पीएसएलवी सी40/कार्टोसैट 2 मिशन का प्रक्षेपण करेगा। ये इस साल का पहला मिशन है साथ ही ये इसरो का 100वां उपग्रह होगा जो आसमान चूमेगा।
पीएसएलवी सी40 अपने साथ 31 उपग्रह लेकर उड़ान भरेगा, जिसमें 3 भारत के और 28 उपग्रह 6 अलग अलग देशों के हैं। जिसमें फ्रांस, फ़िनलैंड, कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका और रिपब्लिक ऑफ कोरिया शामिल है। यह मिशन देश के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। इससे पहले भी इसरो एक साथ 104 सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर विश्व रिकॉर्ड बना चूका है। 31 उपग्रह छोड़ने की 28 घंटों की उल्टी गिनती गुरुवार 11 जनवरी को सुबह 5ः29 को शुरू हुई।
भारतीय उपग्रहों में से एक 100 किलोग्राम का माइक्रो सैटेलाइट और एक 5 किलोग्राम का नैनो सैटेलाइट शामिल है। बाकी 28 सैटेलाइट कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के हैं। 31 उपग्रहों का कुल वजन 1323 किलोग्राम है।
इसरो बनाएगा नया रिकॉर्ड, कल लॉन्च होंगे 31 सैटेलाइट्स

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन