April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इन तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल, इस शोध के लिए सम्मान

इस साल के नोबेल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में खोज के लिए विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेंजा को संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनको कोशिकाओं के ऑक्सीजन ग्रहण पर किए गए खोज के लिए यह पुरस्कार मिलेगा।
नोबेल पुरस्कार समिति ने मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से 3 नामों का ऐलान करते हुए ट्वीट किया। कोशिकाओं के काम करने के तरीके और ऑक्सीजन उपलब्धता के ग्रहण करने को लेकर किए खोज पर यह सम्मान तीनों वैज्ञानिकों को दिया जाएगा।
नोबेल पुरस्कार पाने के बाद सर पीटर जे रैटक्लिफ ने इस पर खुशी जताई। जिस समय रैटक्लिफ के नाम का ऐलान किया गया उस समय वह ईयू सिनर्जी ग्रैंट अप्लीकेशन पर अपने डेस्क पर काम कर रहे थे।

Share to...