मध्य प्रदेश के इंदौर में अस्पताल की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर आई अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए 11 मरीजों की आंख की रोशनी चली गई। जिसके चलते अस्पताल के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। वहीं सरकार ने मामले के जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए इंदौर आई अस्पताल में 8 अगस्त को राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत एक शिविर लगाया गया था, जिसमें मरीजों के ऑपरेशन हुए। इसके बाद आंख में दवा डाली गई, जिससे उन्हें संक्रमण हुआ और धीरे-धीरे उनकी आंखों की रोशनी ठीक होने की बजाय चली गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने भी माना कि मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया है, लेकिन इसका कारण नहीं बता सके।
वहीं मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। इस मामले की जांच इंदौर कमिश्नर की अगुवाई में 7 सदस्यीय कमेटी करेगी, जिसमें इंदौर कलेक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। इस जांच रिपोर्ट को 72 घंटे के भीतर सब्मिट करना होगा।
इंदौर के आई हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, गई 11 लोगों की आंख की रोशनी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’