नाबालिग से रेप के जुर्म उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम नई मुसीबत में फंस गए हैं। जेल से आश्रम फोन कर लाइव प्रवचन दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है और जेल प्रशासन आसाराम के खिलाफ सख्त हो गया है। जेल से फोन पर लाइव प्रवचन देने को लेकर जेल प्रशासन ने आसाराम को चेतावनी दी है कि आगे से फोन पर बात करने का अधिकार भी उनसे छीना जा सकता है।
साथ ही वायरल हुए आसाराम के इस लाइव प्रवचन मामले पर जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जोधपुर जेल के एडीजी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में ही कुछ बातें सामने आई हैं। अगर फोन पर बातचीत की जगह भक्तों को संबोधित कर प्रवचन देने के मामले में आसाराम की संलिप्तता पाई गई तो आगे से फोन पर बात करने का उनका यह अधिकार छीन लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग लड़की से रेप के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे जोधपुर जेल में बंद आसाराम का एक शुक्रवार की शाम 17 मिनट का एक ऑडियो वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि यह ऑडियो उम्रकैद की सजा पाने के बाद की है और जेल के अंदर से ही आसाराम अपने भक्तों को फोन पर सीधे प्रवचन दे रहा है।
आसाराम का यह लाइव ऑडियो प्रवचन उसके फेसबुक पेज और मोबाइल एप मंगलमय पर भी थोड़ी देर के लिए शेयर किया गया, लेकिन बवाल खड़ा होता देख इसे थोड़ी ही देर बाद हटा लिया गया। इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि आसाराम कह रहा है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएगा और निचली अदालत द्वारा मिली सजा को ऊपरी अदालत रद्द कर देगी।
बताया जा रहा है कि यह आसाराम का ऑडियो संदेश शुक्रवार की शाम प्रसारित हुआ। वायरल हुए इस ऑडियो प्रवचन में आसाराम को यह कहते सुना जा सकता है कि यह पूरी केस ही साजिश है। पहले में बेटी शिल्पी को निकलवाऊंगा, फिर शरत को। उसके बाद हम तुम्हारे बीच आ जाएंगे।
आसाराम का लाइव ऑडियो प्रवचन सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जोधपुर जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने बताया कि कल आसाराम ने शाम को 6ः30 बजे अपने कैदी के अधिकार को इस्तेमाल करते हुए साबरमती आश्रम में फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया कि हर कैदी को हक है की वह 120 रुपए जमा कर महीने में 80 मिनट तक अपने किसी जानकार से बात कर सकता है। उन्होंने बताया कि एहतियातन कैदियों की इस बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता हैए ताकि कोई गलत बात नहीं बोले। हो सकता है कि साबरमती आश्रम में जब यह बात कर रहा होगा तो इसके कॉल को रिकॉर्ड करके प्रसारित कर दिया गया होगा।
आसाराम का जेल से फोन पर लाइव प्रवचन, दिए जांच के आदेश

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित