जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बंदूकधारियों ने 2 महिलाओं को निशाना बनाया है। इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और हमले के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।
हमले में मारी गई महिला का नाम यासमीना है, जो गुलाम रसूल की बेटी थीं। यासमीना खोनमोह की रहने वाली थीं। वहीं हमले में घायल महिला का नाम रूबी बताया जा रहा है।
राल की रहने घायल रूबी शफी की बेटी थीं। हमले के बाद रूबी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। इस हमले को आतंकी माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
आतंकियों ने महिलाओं को बनाया निशाना, फायरिंग में 1 की मौत, 1 घायल

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द