April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस ने की बलवा ड्रिल मॉक ड्रिल, चलाये आंसू गैस के गोले एसपी ने लिया जायजा

खरगोन: मप्र के खरगोन में पुलिस ने आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर बलवा ड्रिल और मॉकड्रिल परेड का अभ्यास किया। एसपी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में जिले भर के पुलिस अधिकारी और करीब 300 पुलिसकर्मियों ने बलवा परेड हिस्सा लिया। इस दौरान दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस ने टियर गैस, लाठी चार्ज, और बन्दूक भी चलाई। रिहर्सल के दौरान पुलिस ने अपनी खूद की तैयारियों का जायजा लिया।

बलवा परेड के दौरान पथराव आगजनी का प्रयास किया गया। इस दौरान रिहर्सल में दो पुलिसकर्मी सहित दो आमजन घायल हुए। एम्बुलेंस से 4 लोगो को जहाॅ अस्पताल पहुंचाया गया। वही मौके पर पहुंचे फायर ने आग पर काबू पाया।

पुलिसकर्मीयो के द्रवारा किये गये प्रदर्शन से एसपी संतुष्ट नजर आये। इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह ने बलवा परेड का निरीक्षण के साथ पुलिसकर्मीयो की ड्रेसकोर्ड भी देखी और आवश्यक निर्देश दिये।

एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बताया की आगामी त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। रामनवमी सहित आगामी त्यौहार की सुरक्षा को लेकर बलवा ड्रिल की एक्सरसाइज़ की गई। इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को एक्शन मोड पर रहने के लिये प्रैक्टिस भी की गई। पुलिस वाहनो के उपकरण चेक किये गये। आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस चुनौती से लडने का अभ्यास किया गया। रामनवमी पर जिले में 11 स्थानो पर चल समारोह निकलेगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। त्योहारों की तैयारी को लेकर कानून व्यवस्था के लिये लगातार बैठक जिला दंडाधिकारी की मौजूदगी में की जा रही है। हर साल की तरह रामनवमी पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जायेगा।

गौरतलब है की आगामी 30 मार्च को राम नवमी पर्व को देखते हुए पुलिस अभी से अलर्ट है। खरगोन शहर में पिछले वर्ष रामनवमी के जुलूस पर पथराव,आगजनी और हिंसा के बाद 24 दिन तक शहर मे कर्फ्यू लगा था। इस बार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पहले से अलर्ट है।

Share to...