केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के 4 दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के तीसरे दिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिले से सटी चीन सीमा पर स्थित बाड़ाहोती और रिमखिम सीमा चौकी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ विजयदशमी का त्यौहार मनाया। औली के सुनील आइटीबीपी कैंप में भी आइटीबीपी और सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही शस्त्र पूजा में भाग लिया।
आइटीबीपी के जवानों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा चौकियों में सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनका कहना है कि यहां के सीमावर्ती गांवों के विकास को भी तेज गति दी जाएगी। इसके साथ ही गृहमंत्री ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आइटीबीपी जवानों के साथ बातचीत करने के बाद विश्वास कर सकते हैं कि दुनिया की कोई भी शक्ति उन्हें भारत की सीमाओं की रक्षा करने से नहीं रोक सकती है। वहीं गृहमंत्री अब सुनील आइटीबीपी कैंप से आइटीबीपी के औली स्कीइंग पर्वतारोहण संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
आइटीबीपी जवानों के साथ सीमा पर राजनाथ सिंह ने मनाया दशहरा

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण