असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि शुक्रवार से राज्यभर में शाम सात बजे से 12 घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 28 जून आधी रात से कामरूप महानगर जिले में 14 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि गुवाहाटी में 15 जून से अब तक कोरोना वायरस के 762 मामले सामने आ चुके हैं। उनमें से 677 ने हाल ही में कोई यात्रा नहीं की थी। उन्होंने कहा कि कई लोग राज्य में बाहर से लौटे संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए होंगे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के 276 मामलों में से 133 गुवाहाटी से थे।
उन्होंने कहा कि हमारे पास अब 28 जून की आधी रात से 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इस बार हम और कड़ाई करेंगे क्योंकि पहले 7 दिन तक सब्जी और किराना की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार अन्य शहरों और निकाय क्षेत्रों में 27 जून से हर सप्ताहांत पर संपूर्ण लॉकडाउन लागू करेगी। वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्टर ने भी कल कहा कि 28 जून को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित