इंदौर: इंदौर में नशा तस्करों पर लगातार पुलिस शिकंजा कसते जा रही हैं। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 तस्कर आरोपीयो को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपीयो के पास से पुलिस ने 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कीमत करीब 02 लाख रुपए, 03 मोबाइल व 01 मोटरसाइकिल जब्त की है।
दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी हेतु जिला उज्जैन से इंदौर की तरफ आ रहे है,जो बाणगंगा क्षेत्र से निकलेंगे। मुखबिर सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना बाणगंगा के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान लवकुश चौराहा के पास से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की तो आरोपीयो ने अपना नाम राहुल वर्मा और देवेंद्र केतोलिया इंदौर का होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया । वही पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से दो लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 03 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल जब्त की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित