मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के अवैध खदान में फंसे 13 मजदूरों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि 370 फुट गहरी इस खान में पानी भरा है, हालांकि शुक्रवार को जल स्तर में कुछ कमी आई है। इस अवैध खदान में पास की लितेन नदी से पानी भरने के बाद से 13 दिसंबर से ये मजदूर फंसे हुए हैं। फिलहाल बचावकर्मी इन तक पहुंचने के लिए पंप से पानी बाहर निकाल रहे हैं और केंद्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन बल के 100 से ज्यादा कर्मचारी स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक एस नोन्टिंगर ने बताया कि पंप के जरिये पानी बाहर निकालने से पानी का स्तर कम होने की उम्मीद है। यहां मौजूद एक डॉक्टर ने कहा कि समय निकलता जा रहा है और अगर बचाव अभियान लंबा चला तो श्रमिकों की जान को खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कई दिनों से कुछ खाया पिया नहीं है। इस वजह से उनके लिए हर एक पल कीमती है और अधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या से निपटना होगा।
अवैध कोयला खदान में फंसे 13 मजदूर, तलाश जारी

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन