April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर पुलिस ने की पूछताछ

दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनके निवास पहुंच गई। वहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग का सामान भी मौजूद रहा। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में सीएम से पूछताछ की गई।
सीएम के आवास पर पहुंची पुलिस टीम में एसीपी सिविल लाइन्स, एसएचओ सिविल लाइंस, तीन इंस्पेक्टर के अलावा वीडियोग्राफी टीम शामिल रही। कोर्ट द्वारा मामले के इंचार्ज बनाए गए एडिशनल डीसीपी नार्थ हरेंद्र सिंह के पहुंचने के बाद सीएम केजरीवाल से पूछताछ हुई।

Share to...